Welcome to E Kranti News Portal

UDYAM-GJ-28-0009241
Showing posts with label Others. Show all posts
Showing posts with label Others. Show all posts

Monday, August 15, 2022

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

सबसे पहले तो मैं "E Kranti News" के सभी पाठकों को  
आज के सुभ अवसर पर    

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस की खूब-खूब बधाई देना चाहूँगा.

आज दुनिया में हर जगह भारतीय 
अपनी आजादी का जश्न मना रहा है,
जिस तरह भारत देश में धार्मिक त्यौहार 
बड़ी धूम-धाम से मनाये जाते हैं 
उसी तरह स्वतंत्रता दिवस भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है
यह दिन हम सबके लिए बहुत महत्वपूर्ण है,
क्यूंकि देश को आज़ादी दिलाने के लिए करीब सात लाख वीरों ने अपने प्राणों की बलि दी.
शहीदों का खून रंग लाया. 
स्वतंत्रता का पावन दिन आया. 
परतंत्रता की काली रात समाप्त हुई.
और यह दिन भारत का मंगलमय दिन बन गया.
आप से निवेदन है की १५ अगस्त को
सेना की परेड को देखकर , 
लड़ाकू विमान, टैंक़ , और मिसाइल को देखकर 
 ये मत  भूल जाना कि
इस देश मे आजादी के 66 साल बाद आज भी इस देश में  
 लाखो लोगो के पास एक दिन में खर्च करने  को 20 रुपये नहीं है ,
मत भूल जाना world hunger report  जो कहती है   
 कि भारत मे हर 100 लोगो में से 22 आदमी भूखे है
मत भूल जाना इस देश में 15 करोड़ लोगो के पास आज भी 
तन ढकने को 2 मीटर कपड़ा नहीं है ,
मत भूल जाना की कैसे आज भी 
इस देश  का किसान आत्महत्या करता है,
उन वीरों को मत भूल जाना जिन्होंने इस देश की अखंडता को बनाये रखा 
और के लड़ाई में अपनी जान हँसते-हँसते दे दी,
क्या हमारे देश के लगभग सात लाख शहीदों ने अयसेही भारत
की कल्पना की थी ? जो आज हमारे सामने है !
राजमार्ग से निचे उतर कर किसी गाँव को देखिये 
तो भारत  आपको वहीं खड़ा दिखाई देगा 
जहाँ क्रन्तिकारी छोड़ कर गए थे.
आज की युवा पीढ़ी देश की रीढ़ की हड्डी की समान हैं,
इसीलिए हमारे अन्दर एकता कभी ख़त्म न होने पाए.
आओ हम सब मिलकर प्रतिज्ञा करें 
की हमारी एकता कभी टूटने न पाए. 
विदेशी ताकत चाहे कितनी ही बलवान क्यूँ न हो 
अगर हमारे अन्दर एकता है 
तो कोई विदेशी हुकूमत हमारे देश को 
घुरने की हिम्मत नहीं कर सकता.
क्यूंकि एकता में ही अनेकता है.
और आजका मेरा यही सन्देश है.

आखिर में दो पंक्तियाँ कहेना चाहूँगा की.....

न दौलत पे नाज़ करते हैं

न शोहरत पे नाज़ करते हैं.

हम भारत देश के वासी हैं,

हम भारत पे नाज़ करते हैं.
धन्यवाद.
-: एडिटर: याकूबरजा :-

Wednesday, August 3, 2022

गुजरात का इतिहास

ગુજરાત રાજ્ય
गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। 
इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा जो अन्तर्राष्ट्रीय सीमा भी है, 
पाकिस्तान से लगी है। 
राजस्थान और मध्य प्रदेश इसके क्रमशः 
उत्तर एवँ उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य हैं। 
महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है। 
अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा बनाता है। 
इसकी दक्षिणी सीमा पर दादरा एवँ नगर-हवेली हैं।
 इस राज्य की राजधानी गांधीनगर है। 
गांधीनगर, राज्य के प्रमुख व्यवसायिक केन्द्र 
अहमदाबाद के समीप स्थित है। 
गुजरात का क्षेत्रफल 196,024 km²  (75,685 वर्गमील) है।
गुजरात, भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। 
कच्छ, सौराष्ट्र और गुजरात उसके प्रादेशिक सांस्कृतिक अंग हैं। 
इनकी लोक संस्कृति और साहित्य का अनुबन्ध राजस्थान, 
सिंध और पंजाब, महाराष्ट्र और 
मध्य प्रदेश के साथ है। विशाल सागर तट वाले इस राज्य में 
इतिहास युग के आरम्भ होने से पूर्व ही अनेक विदेशी जातियाँ
 थल और समुद्र मार्ग से आकर स्थायी रूप से बसी हुई हैं। 
इसके उपरांत गुजरात में 28 आदिवासी जातियां हैं। 
जन-समाज के ऐसे वैविध्य के कारण इस प्रदेश को 
भाँति-भाँति की लोक संस्कृतियों का लाभ मिला है।
गुजरात नाम, गुर्जरत्रा से आया है । गुर्जरो का साम्राज्य 
६ठीं से १२वीं सदी तक 
गुर्जरत्रा या गुर्जरभुमि के नाम से जाना जाता था। 
गुर्जर एक समुदाय है| प्राचीन महाकवि राजसेखर ने 
गुर्जरो का सम्बन्ध  सूर्यवन्श या रघुवन्श से बताया है
 कुछ विद्वान इन्हे मध्य-एशिया से आये आर्य भी बताते है।
स्वतन्त्रता से पहले गुजरात का वर्तमान क्षेत्र 
मुख्‍य रूप से दो भागों में विभक्त था- 
(एक) ब्रिटिश क्षेत्र और (दूसरा) देसी रियासतें। 
राज्‍यों के पुनर्गठन के कारण सौराष्‍ट्र के राज्‍यों 
और कच्‍छ के केन्द्र शासित प्रदेश के साथ 
पूर्व ब्रिटिश गुजरात को मिलाकर द्विभाषी बम्बई राज्‍य का गठन हुआ। 
1 मई, 1960 को वर्तमान गुजरात राज्‍य अस्तित्‍व में आया। 

गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्‍पादन करने वाला 
देश का प्रमुख राज्‍य है 
तथा यह कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्‍वपूर्ण उद्योगों के लिए 
कच्‍चा माल उपलब्‍ध करता है। 
यहाँ की अन्‍य महत्‍वपूर्ण नकदी फसलें हैं - 
इसबगोल, धान, गेहूँ और बाजरा। 
गुजरात के वनों में उपलबध वृक्षों की जातियाँ हैं-
सागवान, खैर, हलदरियो, सादाद और बाँस।
राज्‍य में औद्योगिक ढाँचे में धीरे-धीरे विविधता आती जा रही है 
और यहाँ रसायन, पेट्रो-रसायन, उर्वरक, इञ्जीनियरिंग, 
इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आदि उद्योगों का विकास हो रहा है। 
2004 के अन्त में राज्‍य में पञ्जीकृत 
चालू फैक्‍टरियों की संख्‍या २१,५३६ (अस्‍थाई) थी 
जिनमें औसतन 9.27 लाख दैनिक श्रमिकों को 
रोजगार मिला हुआ था। 
मार्च, 2005 तक राज्‍य में 2.99 लाख 
लघु औद्योगिक इकाइयों का पञ्जीकरण हो चुका था। 
गुजरात औद्योगिक विकास निगम को 
ढाँचागत सुविधाओ के साथ 
औद्योगिक सम्पदाओं के वि‍कास की भूमिका सौंपी गई है। 
दिसंबर, 2005 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम ने 
237 औद्योगिक सम्पदाएँ स्‍थापित की थी।
राज्‍य में भूतलीय जल तथा भूमिगत जल द्वारा 
कुल सिंचाई क्षमता 64.48 लाख हेक्‍टेयर आंकी गई है
 जिसमें सरदार सरोवर (नर्मदा) परियोजना की 
17.92 लाख हेक्‍टेयर क्षमता भी सम्मिलित है। 
राज्‍य में जून 2005 तक कुल सिंचाई क्षमता 
40.34 लाख हेक्‍टेयर क्षमता भी सम्मिलित है। 
राज्‍य में जून 2007 तक कुल सिंचाई क्षमता 
42.26 लाख हेक्‍टेयर तक पहुँच गई थी।
 जून 2007 तक अधिकतम उपयोग क्षमता 
37.33 लाख हेक्‍टेयर आँकी गई।
2005-06 के अन्त में राज्य में सड़कों की कुल लम्बाई 
(गैर योजना, सामुदायिक, नगरीय और 
परियोजना सड़कों के अतिरिक्त) लगभग 
74,038 किलोमीटर थी।
राज्‍य के अहमदाबाद स्थित मुख्‍य हवाई अड्डे से 
मुम्बई, दिल्‍ली और अन्‍य नगरों के लिए 
दैनिक विमान सेवा उपलब्‍ध है। 
अहमदाबाद हवाई अड्डे को अब 
अन्तरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिल गया हैं। 
अन्‍य हवाई अड्डे वड़ोदरा, भावनगर, भुज, सूरत, जामनगर, 
काण्डला, केशोद, पोरबन्दर और राजकोट में है।
गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन वडोदरा जं है. 
यहाँ से हररोज 150 से भी ज्यादा ट्रेन निकलती है 
  भारत के लगभग हर एक कोने में जाने के लिए 
यहाँ से ट्रेन उपलब्ध होती है. 
वडोदरा के अलावा गुजरात के बड़े स्टेशनों में 
गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भुज और 
भावनगर का समावेश होता है. 
गुजरात भारतीय रेल के पश्चिम रेलवे ज़ोन में पड़ता है.
गुजरात में कुल 58 बन्दरगाह हैं। 
काण्डला राज्‍य का प्रमुख बन्दरगाह है। 
वर्ष २००४-०५ के दौरान गुजरात के मञ्झोले और छोटे 
बन्दरगाहों से कुल  179.28 लाख टन माल ढोया गया 
जबकि काण्डला बन्दरगाह से 415.51 लाख टन माल ढोया गया।
 ----------
गाँधीनगर (Gandhinagar) भारत के गुजरात राज्य के गांधीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह गुजरात राज्य की राजधानी भी है। यह अहमदाबाद से उत्तर में साबरमती नदी के किनारे बसा हुआ है। चंडीगढ़ के बाद, यह भारत का दूसरा ऐसा शहर था जिसे पूरी तरह आयोजन से बसाया गया।
1960 में राज्य के गठन के समय मूल 17 जिलों के कई विभाजन के बाद पश्चिमी भारतीय राज्य गुजरात में 33 जिले हैं।

गुजरात में कितने जिले है?

1960 में राज्य के गठन के समय 17 जिलें थे लेकिन वर्तमान में कई विभाजन के बाद गुजरात में 33 जिले हैं। कच्छ गुजरात का सबसे बड़ा जिला है। जबकि डांग सबसे छोटा जिला है। अहमदाबाद सबसे अधिक आबादी वाला जिला है, जबकि कच्छ सबसे कम आबादी वाला जिला है।

गुजरात के 33 जिलों के नाम

  1. अहमदाबाद
  2. आनंद
  3. अमरेली
  4. अरावली
  5. भावनगर
  6. बनासकांठा
  7. पोरबंदर
  8. पाटन
  9. पंचमहल
  10. राजकोट
  11. सूरत
  12. साबरकांठा
  13. सुरेंद्रनगर
  14. तापी
  15. वलसाड
  16. वड़ोदरा
  17. भरुच
  18. बोटाड
  19. छोटा उदयपुर
  20. देवभूमि द्वारका
  21. दाहोद
  22. डांग
  23. गिर सोमनाथ
  24. गांधीनगर
  25. जूनागढ़
  26. जामनगर
  27. कच्छ
  28. खेड़ा
  29. मोरबी
  30. मेहसाणा
  31. महीसागर
  32. नवसारी
  33. नर्मदा 

सौजन्य गूगल, विकिपीडिया व अन्य नेट स्त्रोत 

नोट: यह सामग्री विभिन्न नेट स्त्रोत से ली गई है, समय के चलते इसमें कुछ फेर-बदल हो सकता है